फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Made objectionable comment on Lord Shri Ram, when caught Yusuf started apologizing

Amroha: भगवान श्रीराम पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, गुस्से में लोग... पकड़ा गया तो यूसुफ मांगने लगा माफी

Thu, 24 Apr 2025 04:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 04:38 PM IST
सार

मोहल्ला काजीजादा निवासी मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर पोस्ट वायरल कर दी। जांच में बाइक नंबर से आरोपी की पहचान हुई और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Made objectionable comment on Lord Shri Ram, when caught Yusuf started apologizing
अमरोहा पुलिस कर रही जांच

विस्तार

भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल करने वाले मोहम्मद यूसुफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मोहल्ला काजीजादा के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ ने भगवान श्री राम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की थी।
विज्ञापन


इसके बाद हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दरोगा संजीव कुमार ने उसकी जांच की। सोशल मीडिया पर शेर की गई पोस्ट में बाइक का नंबर भी दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के नंबर को ई-चालान सॉफ्टवेयर पर चेक किया गया तो अफजाल अहमद मलिक निकला। आरोपी मोहम्मद यूसुफ उसका बेटा है। भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने किए जाने से सांप्रदायिक माहौल खराब होने की स्थिति बन गई।

प्रकरण को गंभीरता से लेकर पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले को जेल भेजा
मंडी धनौरा में स्कूल की छुट्टी होने पर घर जा रही छात्रा के अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने काफी हंगामा किया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार को छुट्टी के बाद छात्रा घर जा रही थी। रास्ते में दूसरे समुदाय के एक युवक ने छात्रा का पीछा करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की।

छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने घटनास्थल के पास आकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए परिजनों को शांत किया।

इस दौरान अभिभावकों ने पुलिस से स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती की मांग की है। साथ ही लोगों से पूछताछ के आधार पर मोहल्ला कटरा निवासी वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा के पिता ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि वसीम को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed