फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Leopard seen roaming with two cubs in Qutubpur Hamidpur, villagers did not go fields on second day

Amroha Leopard: कुतुबपुर हमीदपुर में दो शावकों के साथ घूमता दिखा तेंदुआ, दूसरे दिन खेतों में नहीं गए ग्रामीण

Sun, 08 Jun 2025 05:34 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:34 PM IST
सार

कुतुबपुर हमीदपुर में तेंदुए के हमले और उसकी हत्या की घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। रविवार सुबह तेंदुआ फिर से शावकों के साथ खेतों में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से शावक पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amroha: Leopard seen roaming with two cubs in Qutubpur Hamidpur, villagers did not go fields on second day
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

कुतुबपुर हमीदपुर के ग्रामीणों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को सुबह लगभग नौ बजे फिर खेतों पर काम कर रहे लोगों ने तेंदुए को दो शावकों के साथ घूमते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीण उल्टे पांव गांव लौट आए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी पूछताछ करने के बाद वापस लौट गए। किसी ने भी जंगल में पिंजरा लगाने की जरूरत नहीं उठाई।

विज्ञापन


दोबारा तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दहशतजदा ग्रामीणों ने खेतों की तरफ जाना छोड़ दिया। गांव से सटे खेतों में ही काम करने पहुंच रहे हैं। उधर, तेंदुए की मौत के बाद मुकदमा लिखा जाने से भी ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों को तेंदुए की दहशत के साथ पुलिस के पकड़ने का भी डर सता रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह कुतुबपुर हमीदपुर गांव में खेतों पर काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसमें छह लोग घायल हो गए थे। इससे गुस्साई भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ तेंदुए को घेर लिया और इस हद तक पीटा कि उसकी जान चली गई थी। तेंदुआ मारे जाने से हड़कंप में आई वन विभाग की टीम तीन लोगों को मौके से पकड़ लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बृजेश के भाई समेत तीन को नामजद करते हुए अज्ञात भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रात भर ग्रामीण गिरफ्तारी के दर से चैन की नींद नहीं सो सके। रविवार की सुबह गांव के रहने वाले रत्नेश और धन सिंह खेत पर टमाटर तोड़ रहे थे। तभी, उन्होंने दो शावक और तेंदुए को घूमते हुए देखा।

दोबारा से तेंदुआ देखकर रत्नेश और धन सिंह के होश उड़ गए। दोनों ही उल्टे पांव गांव लौट आए और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल की तरफ जाना ही बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर तेंदुआ लोगों को मारे तो कोई बात नहीं, अगर अपने बचाव में किसान तेंदुए को मार दें तो उन पर पुलिस कार्रवाई होती है।


ऐसे में ग्रामीण क्या करें। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद वन अधिकारी गांव पहुंचे और पूछताछ करने के बाद वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जंगल में और भी तेंदुए हैं, तो वन विभाग को पिंजरा लगाकर पकड़ने चाहिए।

फिलहाल दहशतजदा ग्रामीण खेतों की तरफ जाने से घबरा रहे हैं। उप वन क्षेत्र अधिकारी राजीव वर्मा ने दोबारा तेंदुए दिखाई देने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed