फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Leopard died after being hit by a vehicle on the highway in Gajraula, age was three years.

Amroha: गजरौला में हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, तीन साल थी उम्र

Tue, 09 Jan 2024 06:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 06:35 PM IST
सार

पुलिस इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात हाईवे पर पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। उन्हें हाईवे पर एक तेंदुआ मृत मिला। बाद में वनविभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचे उसे कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
Amroha: Leopard died after being hit by a vehicle on the highway in Gajraula, age was three years.
तेंदुए के शव को कब्जे में लेते वनकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के सामने वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। मुंह पर चोट लगने से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हसनपुर रेंजर ने भी मुआयना किया। तेंदुए के शव को सिहाली जागीर स्थित वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में उसे जला दिया गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह सोमवार की रात साढ़े 11 बजे हाईवे पर पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह ख्यालीपुर ढाल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा हाईवे पर एक तेंदुआ मृत पड़ा है। उसके मुंह पर चोट लगी है। किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने तेंदुए को हाईवे से हटवाया। रात में ही हसनपुर रेंजर नरेश कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। हादसे में तेंदुए की मौत की खबर आला अफसरों को दी। डीएफओ एसपी सिंह बताया कि वाहन की टक्कर से नर तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए की उम्र करीब ढाई से तीन साल है। तीन पशु चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें हादसे में मौत की पुष्टि की है। एसडीओ, सीवीओ, डिप्टी सीवीओ की मौजूदगी में सिहाली जागीर कार्यालय के निकट तेंदुए के शव का दाह संस्कार करा दिया गया है।

लगातार दिखाई दे रहा था तेंदुआ

गंगा किनारे के गांवों में बीते एक महीने से तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा था। तिगरी, मोहरका पट्टी, मुरादपुर, गंगापुरी, बिजौरा के ग्रामीणों ने कई बार खेतों में तेंदुए को देखा। तिगरी निवासी बाइक सवार किसान ने खेत में तेंदुए को नीलगाय का पीछा करते हुए देखा था। तिगरी के निकट कार सवारों को सड़क पार करते हुए तेंदुआ मिला था।



बिजौरा से लेकर मुरादपुर के जंगल में आए दिन तेंदुए की दस्तक रही। जंगल में पशुओं के अवशेष भी मिले। जिनको तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था। गांवों के ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की कई बार मांग की, लेकिन वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी टालमटोल करते रहे।

पिंजरा लग कर तेंदुआ पकड़ा जाता तो शायद हादसे में उसकी जान बच सकती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये वहीं तेंदुआ है जो लगातार देखा जा रहा था। हो सकता है कि तेंदुआ रात के समय किसी पशु का पीछा करते हुए हाईवे तक आ गया और वाहन से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed