फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Laborer dies in suspicious condition one youth dies of dengue too

Amroha: संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत, डेंगू से भी एक युवक की मौत, अब तक कुल 15 की बुखार से मौत

Sat, 05 Nov 2022 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 01:46 PM IST
सार

अमरोहा में डेंगू से अब तक 15 लोगों की  मौत हो चुकी है। डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू से डिडौली के युवक की मौत हो गई। जबकि गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। 

विज्ञापन
Amroha Laborer dies in suspicious condition one youth dies of dengue too
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी में संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत हो गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही है।

विज्ञापन

 

घटना शुक्रवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी में हुई। यहां पर विजय सिंह का परिवार रहता है। उनका 30 वर्षीय बेटा विक्की रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक विक्की शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोया था। लेकिन रात करीब 3 बजे उसका शव घर में पड़ा मिला। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। परिजनों ने भी जहर खाकर जान देने की बात कही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत, सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित

जिले डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू से डिडौली के युवक की मौत हो गई। जबकि गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। जोया ब्लॉक क्षेत्र सरकड़ा कमाल, असगरीपुर के बाद अब डिडौली गांव में भी बुखार और डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। 


 

यहां पर इरफान अली का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 9 बच्चे हैं। सबसे छोटा 19 वर्षीय बेटा जमाल को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और शनिवार की सुबह जमाल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जांच के दौरान जमाल को डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। वहीं जिले में अब तक बुखार और डेंगू से पंद्रह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed