{"_id":"650d8c4e717cea9ee90a3824","slug":"amroha-inspector-jumped-from-the-roof-to-avoid-police-arrest-leg-broken-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: फौजी की पत्नी से रात में चैटिंग करता था इंस्पेक्टर, गिरफ्तारी से बचने को छत से कूदा, टूट गया पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: फौजी की पत्नी से रात में चैटिंग करता था इंस्पेक्टर, गिरफ्तारी से बचने को छत से कूदा, टूट गया पांव
Fri, 22 Sep 2023 06:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:15 PM IST
सार
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि धमकी देने समेत अन्य मामलों में आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मई माह में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में भर्ती आरोपी इंस्पेक्टर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला से चैटिंग कर धमकी देने के मामले में नामजद इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दी तो वह छत से कूद गया। नीचे गिरने से उसका पैर टूट गया और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह पूरा मामला बृहस्पतिवार की रात थाना रजबपुर में स्थित गांव हिमायूं नगर का है। यह गांव आरोपी इंस्पेक्टर का है। इस दौरान गांव में भीड़ लगी रही। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी इंस्पेक्टर निरंजन सिंह सिरोही की तैनाती गाजियाबाद के लिंक रोड थाने में थी।
विज्ञापन
उसके खिलाफ बीते मई में क्षेत्र के एक गांव निवासी फौजी की पत्नी ने गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस पर आरोप है कि 26 अप्रैल की रात साढ़े 11 बजे वह गजरौला थाना क्षेत्र में फौजी के घर आया। यहां मिली फौजी की मां पर जानलेवा हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
फौजी की पत्नी के शोर मचाने पर आए उसके ताऊ को देख भाग गया था। वह इंस्पेक्टर होने का रौब दिखाता और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। थाना गजरौला पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 506-जान से मारने की धमकी देना, 323-गाली गलौज करने, 352- हमला करने, 67 सूचना प्रौद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
तब से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हिमायूं नगर वह अपने घर पर आया हुआ है। जिस पर गजरौला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को देख वह भागने के लिए छत से कूद गया। इससे उसका पैर टूट गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।