{"_id":"65dd81c1730cd31cf30369dc","slug":"amroha-hurt-by-teasing-student-commits-suicide-accused-in-custody-fight-between-two-parties-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छेड़खानी से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, आरोपी हिरासत में, दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छेड़खानी से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, आरोपी हिरासत में, दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव
Tue, 27 Feb 2024 12:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:02 PM IST
सार
अमरोहा में छेड़खानी से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में हम उम्र किशोर की छेड़खानी से परेशान 15 वर्षीय छात्रा ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसकी खुदकुशी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़े हालात बमुश्किल संभाले। मामले में किशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। यहां पर अनुसूचित जाति के किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा थी। पड़ोस में बिरादरी का ही दूसरे व्यक्ति का परिवार रहता है।
विज्ञापन
आरोप है कि हमउम्र किशोर छात्रा को परेशान करता था। सोमवार की शाम करीब चार बजे छात्रा कूड़ा डालने के लिए गांव से बाहर गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले किशोर ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और कमरे में दुपट्टे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। छात्रा का शव फंदे पर लटका हुआ था। तुरंत ही परिजनों ने शव को नीचे उतारा। छात्रा की खुदकुशी से उसके परिजनों का गुस्सा भड़क गया। किशोर पर छेड़खानी और उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले और एक दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही देहात थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालात संभाले। सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा नगर, नौगांवा सादात और डिडौली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।