फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha hoisted the flag in Moradabad division

अमरोहा ने मुरादाबाद मंडल में लहराया परचम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Amroha hoisted the flag in Moradabad division
जिला अमरोहा के मेधावी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता का परचम लहराते हुए मंडल में पहले स्थान पर रहे। बोर्ड परीक्षा में मिली सफलता पर शिक्षा विभाग के अफसरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। डीएम बीके त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने मेधावियों को बधाई देते हुए हर्ष प्रकट किया है। अमरोहा ने प्रदेश में भी जगह बनाई है। हाईस्कूल ओवरऑल परिणाम में प्रदेश में छठा स्थान है, इंटर में पांचवां स्थान है।
विज्ञापन

शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें अमरोहा जनपद का प्रदेश और मंडल स्तर पर दबदबा रहा। हाईस्कूल परीक्षा में जनपद का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत रहा। जबकि मुरादाबाद का 89.55 रहा है। ऐसे ही संभल का परिणाम 90.61, रामपुर का 90.74 और बिजनौर 88.81 प्रतिशत रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में जनपद अमरोहा का परीक्षाफल 91.95 फीसदी रहा। जबकि मुरादाबाद का ओवर ऑल परिणाम 88.13 प्रतिशत रहा है। वहीं संभल का 88.67, रामपुर का 88.59 और बिजनौर का 87.09 प्रतिशत रहा है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में अमरोहा जिला पूरे मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। डीएम बीके त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए जिलेभर के सभी प्रधानाचार्य और स्टाफ को शुभकामना देते हुए बधाई दी है। इसी तरह आगे भी रिजल्ट को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया है। वहीं उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed