फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Hindu families said that difficult live in village, other community is exploiting, they will migrate

परिवारों की धमकी: अब इस गांव में रहना मुश्किल, दूसरा समुदाय कर रहा शोषण... इसलिए जल्द कर देंगे पलायन

Wed, 11 Oct 2023 02:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौगावां सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगावां सादात (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 02:52 PM IST
सार

अमरोहा के नानक नंगली गांव में दो पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। एक पक्ष का आरोप है कि प्रशासन दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। आरोप लगाया कि पाबंदी के बाद भी लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में उन्होंने पलायन की धमकी दे दी है। 

विज्ञापन
Amroha: Hindu families said that difficult live in village, other community is exploiting, they will migrate
पलायन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौगावां सादात थानाक्षेत्र के नानक नंगली गांव में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना हुआ है। एक वर्ग के लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। मंदिर की जमीन को कुर्क करने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दूसरे समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है इसलिए वह शोषण कर रहे हैं। पाबंदी के बाद भी लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में उन्होंने पलायन की धमकी दी है।

विज्ञापन

Amroha: Hindu families said that difficult live in village, other community is exploiting, they will migrate
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

पुलिस की लापरवाही से हो सकती है बड़ी घटना

प्रशासन पर आरोपियों से मिला होने का आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात भी कही। बताया कि जब नौगांवा सादात थानेदार और दरोगा को फोन करते हैं तो कोई जवाब नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में पुलिस की लापरवाही के कारण बड़ी घटना हो सकती है। छह जून 2023 की शाम धर्मस्थल का निर्माण कराते हुए लोग पूजा-पाठ कर रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच पथराव होने के साथ जमकर बवाल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amroha: Hindu families said that difficult live in village, other community is exploiting, they will migrate
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

कुछ समय पहले हुई थी मारपीट-फायरिंग 

फायरिंग भी की गई। घटना में बुजुर्ग फूलवती समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। नौगांवा सादात इंस्पेक्टर, सीओ सतीश और एसडीएम ने बिगड़ते हालात को संभाला। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। मोटरसाइकिलों को तोड़ा गया। साथ ही पुलिस पर ही लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। सांप्रदायिक बवाल होने पर मंडी धनौरा, बछरायूं, अमरोहा नगर समेत कई थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया था। तत्कालीन एसपी ने भी मौका मुआयना किया था।

विज्ञापन

Amroha: Hindu families said that difficult live in village, other community is exploiting, they will migrate
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी 

इस मामले में सत्यवीर सिंह की तहरीर पर दूसरे समुदाय पक्ष के नामजद और अज्ञात समेत 115 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में दूसरे समुदाय की ओर से न्यायालय के आदेश पर पहले पक्ष के नामजद और अज्ञात समेत 101 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। करीब एक महीने पहले एक वर्ग के लोगों ने एसपी ऑफिस कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने नामजद आरोपी डॉ. सजाउद्दीन खान, रुस्तम खां, अलाउद्दीन खां, अकरम खां, सद्दाम खां, सुहेब, अमीर, शाहनवाज को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

Amroha: Hindu families said that difficult live in village, other community is exploiting, they will migrate
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

प्रशासनिक अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे

पीड़ित सत्यवीर सिंह ने बताया कि गांव में दूसरे समुदाय के लोग शोषण कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। स्थिति ये है कि दूसरे समुदाय के लोगों की आबादी अधिक है। इसके बाद भी पुलिस ने दूसरे समुदाय के 32 और पहले के 31 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया है। इसके एक वर्ग के पढ़ने लिखने वाले बच्चे भी है। ऐसे में पलायन करना मजबूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed