{"_id":"658aca694ae077118d082d03","slug":"amroha-got-bail-by-making-fake-rc-of-stolen-bike-case-registered-against-the-accused-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: चोरी की बाइक की फर्जी आरसी बनवाकर ले ली जमानत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: चोरी की बाइक की फर्जी आरसी बनवाकर ले ली जमानत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 26 Dec 2023 06:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 06:13 PM IST
सार
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शातिरों ने चोरी की बाइक की फर्जी आरसी बनाकर उससे न्यायालय में जमानत ले ली। जब न्यायालय के नोटिस असली बाइक वाले के घर पहुंचे तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला दरवारे कलां में उस्मान अली का परिवार रहता है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि उनके नाम और पते का उपयोग करके डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मकसूदपुर नवादा के रहने वाले मोबिन ने चोरी की बाइक पर नंबर डाल लिया। बाद में फर्जी आरसी बनाकर उसपर जमानत ले ली गई। आरोपियों ने उस्मान अली के नाम-पते और बाइक नंबर का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
यह बाइक मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में 5 मार्च 2006 को चेकिंग के दौरान पकड़ी गई थी। पीड़ित उस्मान अली का कहना है कि उनकी बाइक कभी चोरी नहीं हुई और उन्होंने किसी की जमानत भी नहीं ली है। लेकिन कोर्ट की कार्रवाई के कारण सभी नोटिस उनके नाम-पते पर आते हैं।
विज्ञापन
जिस कारण उस्मान अली और उनके परिजन मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मोबिन के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।