फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Forgot to take loan, 95 crore written off

अमरोहा : लोन लेकर भूल गए, 95 करोड़ बट्टे खाते में

Fri, 28 Nov 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Amroha: Forgot to take loan, 95 crore written off
अमरोहा। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर लोग जमा करना ही भूल गए। जनपद के 30 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लोन लिया था। इनमें से करीब साढ़े दस हजार लोग ऐसे है, जिन्होंने लोन की रकम वापस जमा ही नहीं की। इस कारण बैंकों की लगभग 95 करोड़ रुपये की राशि एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) के रूप में दर्ज करनी पड़ी है।
विज्ञापन


छोटे उद्यमियों को बढ़ावा दिए जाने के लिए साल 2015 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि व्यवसायों को अधिकतम 20 लाख तक का ऋण प्रदान किया जाता है। यह योजना छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई थी। इसे शिशु, किशोर और तरुण तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन


इसमें शिशु वर्ग में छोटे व्यवसायियों को 50,000 रुपये तक का ऋण दिया जाता है। किशोर वर्ग में 50,000 रुपये से पांच लाख रुपये तक, तरुण वर्ग में पांच लाख रुपये से 10 लाख और तरुण प्लस वर्ग में 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का ऋण दिए जाने का प्रावधान है। योजना के तहत बिना गारंटी के उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पीएम किशोर योजना में फंसी सबसे अधिक रकम

मुद्रा योजना को तीन वर्गों में बांटा गया है। शुरुआती स्टार्ट अप के लिए शिशु, उसके बाद किशोर व तरूण वर्ग के तहत लोन दिया जाता है। बैंकों की सबसे अधिक राशि पीएम किशोर योजना में फंसी है। इसके तहत 17090 लोगों को 185.52 करोड़ रुपये का लोन दिया गया था जिसमें से 4848 लोन धारकों ने 57.46 करोड़ रुपये की राशि बैंकों को नहीं लौटाई। अब इन खातों को एनपीए घोषित कर दिया गया है।





सरकारी बैंकों की स्थिति बेहद खराब

योजना के तहत लोन देकर वापस न ले पाने में सरकारी बैंकों की स्थिति बेहद खराब है। तीनों वर्गों में पीएनबी 3578 केनरा बैंक के 1850 व एसबीआई के 1562 लोन खाते एनपीए हो चुके हैं।




किस योजना में कितनी रकम फंसी



योजना
- कुल लोन खाते
- ऋण
- एनपीए खाते
- एनपीए राशि

शिशु
- 11045 - 20.28 - 5054 - 7.54

किशोर
- 17090 - 185.52 - 4848 - 57.46

तरुण
- 2157 - 136.06 - 542 - 30.22

योग
- 30292 - 341.86 - 10444 - 95.22

नोट- डाटा लीड बैंक कार्यालय के अनुसार, राशि करोड़ रुपये में।
- रोजगारपरक योजनाओं के तहत लोन देने के लिए बैंक नियमित प्रक्रिया अपना रहे हैं। जिन मामलों में ऋण एनपीए घोषित हो गया है, वहां बैंकों द्वारा अपने स्तर पर रिकवरी भी की जा रही है। - उमेश कुमार प्रजापति , लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed