फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Foreign Facebook friend cheated 1.90 lakh youth on the pretext of sending birthday gifts

अमरोहा : विदेशी फेसबुक दोस्त ने जन्मदिन पर उपहार भेजने का झांसा देकर युवक से 1.90 लाख ठगे

Sat, 27 Aug 2022 02:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Aug 2022 02:14 PM IST
सार

ऑनलाइन धोखाधड़ी के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही चूंकि लोगों को इसकी जानकारी होने लग गई है तो ठग भी रोज नए नए तरीके निकालकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही घटना अमरोहा से सामने आई है।  

विज्ञापन
Amroha: Foreign Facebook friend cheated 1.90 lakh youth on the pretext of sending birthday gifts
ऑनलाइन पेमेंट - फोटो : pixabay

विस्तार

जन्मदिन पर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर विदेशी फेसबुक दोस्त ने युवक से 1.90 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी उपहार नहीं मिला। ठगी का एहसास होने पर युवक के होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत मुरादाबाद साइबर सेल थाने में की। जिसके बाद रजबपुर पुलिस ने आरोपी फेसबुक दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव चांदनगर में दिवंगत सुंदरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा कावेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका फेसबुक पर अकाउंट है। कुछ दिन पहले फेसबुक पर जरिच डोनाल्ड नाम की महिला उसकी दोस्त बनी थी। दोनों आपस में बात-चीत करते थे। आरोप है कि फेसबुक दोस्त जरिच डोनाल्ड ने कांवेंद्र सिंह को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर बताया कि जन्मदिन पर एक गिफ्ट भेज रही है। 
विज्ञापन


जिसमें 50 हजार डॉलर कैश और अन्य समान है। इस समान को लेने के लिए तुम्हें केवल कस्टम चार्ज देना होगा। जिसके बाद पार्सल मिल जाएगा। इस दौरान कावेंद्र सिंह फेसबुक दोस्त के झांसे में आ गया। आरोप है कि 12 जुलाई 2021 को उसके मोबाइल पर कॉल आया और उसने यूनियन बैंक ब्रांच रायबरेली के खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। जिसके आधार पर कावेंद्र सिंह ने खाते में 1 लाख 90 हजार 900 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कोई पार्सल नहीं मिला। जिसके बाद कावेंद्र को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत मुरादाबाद साइबर सेल थाना प्रभारी से की। रजबपुर इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में कावेंद्र सिंह की फेसबुक दोस्त जरिच डोनाल्ड के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed