{"_id":"691f8021be9b7b74af047cef","slug":"amroha-fog-arrives-no-reflectors-on-the-roads-no-signs-at-the-turns-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151869-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : कोहरे की आमद... सड़कों पर रिफ्लेक्टर न मोड़ पर संकेतांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : कोहरे की आमद... सड़कों पर रिफ्लेक्टर न मोड़ पर संकेतांक
Fri, 21 Nov 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सर्दी के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। बावजूद इसके मुख्य मार्गों और हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। हाईवे को छोड़कर अधिकतर सड़कों पर रिफ्लेक्टर, मोड़ पर संकेतांक और सफेद पट्टियां नहीं हैं। हाईवे पर बने अवैध कट हादसे को न्योता दे रहे हैं। कुछ जगहों की स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। ऐसे में हाईवे के अवैध कट हादसे का बड़ा कारण बन सकते हैं। इन अवैध कटों से हल्के व भारी वाहन बेखौफ गुजर रहे हैं जिससे अक्सर हादसे होते हैं। बढ़ते सड़क हादसों को देखकर भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
मौसम में बदलाव के बाद कोहरा भी छाने लगा है। कुछ दिन में घना कोहरे आना शुरू हो जाएगा। इसलिए आने वाले दिनों में लोग घर से वाहन लेकर निकलें तो अपने जोखिम पर ही निकलें क्योंकि शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं। सड़कों के डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर नहीं है तो। मोड़ पर संकेतांक व सफेद पट्टी भी अधिकांश जगह गायब है। बृहस्पतिवार की तड़के भी कोहरे की वजह से कुछ दूरी का दिखना भी बंद हो गया जिसके चलते हाईवे की रफ्तार थम गई।
करीब 62 किमी लंबे हाईवे पर 35 अवैध कट
कोहरे के दौरान सड़क नजर नहीं आती है जिससे हादसे हो जाते हैं। इसके लिए किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जा रही है और न किसी से जवाबदेही तय होती है। हादसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के प्रयास सिर्फ सड़क सुरक्षा की बैठकों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। इसका खामियाजा वह लोग भुगत रहे हैं जो मजबूरी में जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। अगर समय रहते रिफ्लेक्टर, मोड़ पर संकेतांक, सफेद पट्टी नहीं लगाई गई तो आने वाले कोहरे में हादसे बढ़ सकते हैं। यही स्थित हाईवे पर अवैध कटों की भी है। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने हाईवे की पड़ताल की तो 62 किलोमीटर लंबे हाईवे पर करीब 35 स्थानों पर अवैध कट मिले। इसमें गजरौला, डिडौली, चौधरपुर, बुढनपुर में सबसे ज्यादा कट हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कोहरे के समय ये बरते सावधानी
- वाहन धीमी गति से चलाएं।
- कार की खिड़की के शीशे थोड़ा खुला रखें।
- कार के फ्रंट डिमिस्टर व रियर डिफॉगर का प्रयोग करें।
- फॉग लैंप व हेडलैंप को ऑन रखें, हेडलाइट को ‘लो बीम’ पर रखें।
- वाहन खड़ा करते वक्त हैजर्ड और पार्किंग लाइट भी जला लें।
- वाहनों से एक निश्चित दूरी बनाए रखें, आवश्यकता पड़ने पर ब्रेक लगाएं।
- एक ही लेन में चलें और ओवरटेक न करें।
- वाहन के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लक्टिव टेप अवश्य लगवाएं।
- धुंध में गाड़ी चलाते समय हाईबीम पर नहीं चलाना चाहिए।
- वाहनों में रेडियम टेप और स्टीकर बहुत मददगार रहती है।
- इन सड़कों पर रिफ्लेक्टर न मोड़ पर संकेतक
. आदमपुर से रहरा रोड
. रझोंहा से गजरौला रोड
. कैलसा से नन्हेड़ा रोड
. उझारी से बुरावली रोड
. देहरा मिलक से जोया रोड
. देहरा मिलक से हसनपुर रोड जोया क्षेत्र में हाईवे
-- -- -- -- -- -- -
हाईवे पर यहां हैं अवैध कट
. डिडौली अड्डा
. सिबोरा के सामने
. श्योनाली की ज्यारत के सामने
. श्योनीली गांव के सामने
. नीली खेड़ी गांव के सामने
. बुढ़नपुर गांव के सामने
. चौधरपुर के सामने
- गजरौला क्षेत्र में जगह-जगह
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कोहरे को देखते हुए जिन सड़कों पर सफेद पट्टी के साथ ही रिफ्लेक्टर, रेडियम पट्टी नहीं लगे हैं। वहां लगवाए जा रहे हैं। सड़कों के गड्ढों एवं खामियों को दूर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। - रंजन कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी