फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Five policemen including SSI and outpost incharge suspended, suspicious activities found

अमरोहा एसपी का एक्शन: एसएसआई- चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, संदिग्ध पाई गई गतिविधि

Sun, 29 Dec 2024 10:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 10:54 AM IST
सार

पीड़ित पक्ष को धमकाने के आरोप में एसपी ने पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की गई है। एसपी ने कहा कि ड्यूटी के दाैरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Amroha: Five policemen including SSI and outpost incharge suspended, suspicious activities found
कुंवर अनुपम सिंह एसपी अमरोहा - फोटो : पुलिस

विस्तार

दबंगों का सहयोग करने के मामले में एसपी ने रजबपुर थाने के एसएसआई व अतरासी चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित किसान को ही थाने में बैठाने का आरोप है। जिसका फायदा उठाकर दबंगों ने पीड़ित की खेत में लगी फसल जोत दी।

विज्ञापन


एसपी के आदेश पर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। नाजरपुर नाईपुरा निवासी अमरपाल सिंह की गांव में पैतृक भूमि है। आरोप है कि रसूलपुर गांव निवासी चरन सिंह, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, लंबिया निवासी रविंद्र सिंह व नाजरपुर नाईपुरा निवासी पिंटू उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दे रहे है। 17 दिसंबर की रात दो बजे आरोपियों ने अवैध असलहों के बल पर अमरपाल सिंह की गन्ने और सरसों की फसल बर्बाद कर दी। विरोध करने पर अमरपाल सिंह जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई न करके पीड़ित किसान को ही थाने में बैठा लिया। आरोपी कोर्ट में चल रहा मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

पीड़ित किसान ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मामले की शिकायत की। उनके निर्देश पर चरन सिंह, भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह और पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जांच कराई तो रजबपुर थाने के एसएसआई अभिलाष प्रधान, अतरासी चौकी इंचार्ज विकास त्यागी, पीआरबी तैनात हेड कांस्टेबल लोकेंद्र, अरविंद और बीट सिपाही इरशाद चौधरी की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

इन पुलिसकर्मियों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। मामले में सीओ सिटी अरुण कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने पांचों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Trending Videos

इंस्पेक्टर के नहीं होने का एसएसआई ने उठाया फायदा

सीओ सिटी की जांच में सामने आया कि जिस दिन यह घटना हुई उसे दिन इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह छुट्टी पर थे। थाने की जिम्मेदारी एसएसआई अभिलाष प्रधान पर थी। पूरे प्रकरण में अभिलाष प्रधान ने भी लापरवाही बरती। उनकी शह पर ही पीड़ित किसान को थाने में नियम विरुद्ध बैठाया गया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

एसएसआई डिडौली को अतरासी की जिम्मेदारी सौंपी

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पांच दरागाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। डिडौली कोतवाली के एसएसआई लवलीश कुमार को अतरासी चौकी जिम्मेदारी सौंपी है। मंडी धनौरा के एसएसआई संदीप कुमार को अमरोहा नगर भूड़ चौकी प्रभारी बनाया है।

भूड़ चौकी प्रभारी रवि कुमार को डायल 112 भेजा गया है। इसके अलावा बछरायूं थाने के एसएसआई संदीप पंवार को हसनपुर कस्बा चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं, हसनपुर कस्बा चौकी प्रभारी संदीप मलिक को थाना साइबर क्राइम भेजा है।

वह जमीन 34 बीघा है। इस जमीन के वर्ष 2021 से 2023 तक तीन बैनामे हुए हैं। कब्जा उसी का है। जब से जमीन का बैनामा कराया है तब से उसे खाली करने को कहते हैं। लेकिन, वह महिलाओं को आगे कर देते हैं और जमीन खाली नहीं करते, जो भी आरोप लगाए हैं वह गलत हैं। - रामपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू टिकैत गुट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed