{"_id":"66996d3b5236fda1be065893","slug":"amroha-first-the-girl-was-murdered-then-the-student-shot-himself-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : पहले युवती की हत्या... फिर छात्र ने खुद को भी गोली से उड़ाया, प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : पहले युवती की हत्या... फिर छात्र ने खुद को भी गोली से उड़ाया, प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जांच शुरू
Fri, 19 Jul 2024 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:00 AM IST
सार
अमरोहा में युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से दोनों की गई जान
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव में पॉलिटेक्निक के छात्र ने प्रीति (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद कांठ थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र आयुष उर्फ चाहत (20) ने घर पहुंचकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवती के शव को अमरोहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि छात्र के शव को कांठ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका प्रीति अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव के रहने वाले किसान रूप सिंह की बेटी थी। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की प्रीति ने बीए करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं कांठ थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी आयुष उर्फ चाहत तेजपाल सिंह का बेटा था।
विज्ञापन
आयुष मुरादाबाद के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रीति के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी बिजनौर जनपद के एक गांव में कर दिया था। जबकि, आयुष प्रीति से जबरन शादी करना चाहता था।
लेकिन, प्रीति और परिजन इसको लेकर तैयार नहीं थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे आयुष उर्फ चाहत ने प्रीति को गांव से बाहर बुला लिया। इसके बाद गांव से खेत पर जाने वाले रास्ते के किनारे सिर में गोली मारकर प्रीति की हत्या कर दी।
इसके बाद आयुष वहां से भाग निकला और अपने घेर में पहुंचा। यहां गोली मारकर खुद को भी उड़ा लिया। पुलिस के अनुसार आयुष ने प्रीति और स्वयं को तमंचा सिर से सटाकर गोली मारी। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही प्रीति के परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही सीओ अभिषेक कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
सीओ अभिषेक कुमार ने बताया बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पैगंबरपुर के रहने वाले आयुष उर्फ चाहत ने शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव आकर प्रीति को गोली मारकर हत्या की।
बाद में अपने गांव पैगंबरपुर जाकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। प्रीति के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आयुष उर्फ चाहत के शव को कांठ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।