फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha FIR filed against BJP candidate Devendra Nagpal for distributing party cap and pamphlet

अमरोहा: टोपी-पंफलेट बांटने में फंसे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल, एफआईआर दर्ज

Mon, 31 Jan 2022 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 Jan 2022 04:21 PM IST
सार

जांच में सामने आया है कि देवेंद्र नागपाल ने अपने समर्थकों के साथ अनुमति से अधिक दस वाहनों से  प्रचार किया गया। उन्होंने नियमों के विपरित मतदाताओं व बच्चों को पंफलेट और टोपी बांटी।

विज्ञापन
Amroha FIR filed against BJP candidate Devendra Nagpal for distributing party cap and pamphlet
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनाव में असम्यक असर डालने और आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में नौगांवा सादात से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बगैर अनुमति दस वाहनों से प्रचार करने का भी आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की है। देवेंद्र नागपाल के खिलाफ अब तक की दूसरी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन कसरत कर रहा है। पुलिस, प्रशासनिक और व्यय प्रेक्षक जिले में डेरा जमा चुके हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी और चुनाव चिन्ह वितरित किए गए। तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मतदाताओं की जोड़-तोड़ में लगे हैं।
विज्ञापन


अब रजबपुर पुलिस ने नौगांवा सादात विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर आचार संहिता का उल्लंघन और चुनाव में असम्यक असर डालने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच पड़ताल में वह वीडियो घोसीपुरा गांव का निकला। सामने आया कि देवेंद्र नागपाल ने अपने समर्थकों के साथ अनुमति से अधिक दस वाहनों से प्रचार किया गया। उन्होंने नियमों के विपरित मतदाताओं व बच्चों को पंफलेट और टोपी बांटी। वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
अमरोहा थानाध्यक्ष ने बताया कि दरोगा कुसुमपाल की तहरीर पर आईपीसी की धारा 188 और 171एफ के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 171एफ धारा किसी भी चुनाव में असम्यक असर डालने के आरोप में लगाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed