फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Female BJP leader pornographic photo made courier sent home, blackmailed demanded extortion 10 lakh

दंपती पर केस: महिला भाजपा नेता के अश्लील फोटो बना कोरियर से भेजे घर, ब्लैकमेल कर मांगी 10 लाख की रंगदारी

Wed, 26 Feb 2025 06:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 06:30 PM IST
सार

बिजनौर के दंपती ने अमरोहा की भाजपा नेत्री के अश्लील फोटो बनाकर कोरियर से भेजे और 10 लाख की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली और मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Amroha: Female BJP leader pornographic photo made courier sent home, blackmailed demanded extortion 10 lakh
अमरोहा पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला भाजपा नेता के अश्लील फोटो बनाकर बिजनौर के दंपती ने उनके घर कोरियर से भेज दिए। ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो को रिश्तेदारियों में भेजकर बदनाम करने की धमकी दी गई। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की बात कही।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बिजनौर के पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।अमरोहा में रहने वाले व्यापारी की पत्नी भाजपा नेता हैं। वह अपने समाज के एक संगठन में पदाधिकारी और एक बीमा कंपनी की एजेंट भी हैं। आरोप है कि बिजनौर जिले के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के झुझैला के रहने वाले मुकुदेव शर्मा ने उनकी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये नकद लिए थे।
विज्ञापन


बाद में उसने न तो नौकरी लगवाई और न रुपये वापस किए। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते मुकुदेव शर्मा ने अपनी पत्नी प्रियंका त्रिपाठी के साथ मिलकर महिला भाजपा नेता के अश्लील फोटो बना लिए और कोरियर के माध्यम से उनके घर पर भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं एक पेपर पर अपशब्द भी लिखकर भेजा। मुकुदेव शर्मा लगातार फोन पर मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा है। अश्लील फोटो रिश्तेदारियों में भेजने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी है।


दंपती की हरकतों के कारण महिला भाजपा नेता मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़ित महिला भाजपा नेता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मुकुदेव शर्मा और उसकी पत्नी प्रियंका त्रिपाठी के खिलाफ जबरन वसूली करने और किसी व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed