{"_id":"65ac9fc74020a34a4405f756","slug":"amroha-encounter-sambhal-criminal-injured-bullet-police-encounter-was-involved-theft-incidents-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha encounter: पुलिस मुठभेड़ में संभल का बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की घटनाओं में था शामिल, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha encounter: पुलिस मुठभेड़ में संभल का बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की घटनाओं में था शामिल, दूसरा फरार
Sun, 21 Jan 2024 10:09 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:09 AM IST
सार
अमरोहा की हसनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पांव में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चोरी की वारदातों में शामिल था। मौके से उसका एक साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस की मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान संभल के बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। दोनों बदमाश हाल ही में हसनपुर शहर में हुई चोरी की दो घटनाओं में शामिल थे। भागे बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार की रात हसनपुर पुलिस गजरौला मार्ग चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गजरौला की दिशा से एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने के लिए इशारा किया गया तो वह भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया गया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और रामपुर भूड़ वाले मार्ग पर मुड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल की पहचान इमामुद्दीन निवासी बड़ा गुंबद जनपद संभल के रूप में हुई। फरार बदमाश की पहचान बब्बू निवासी काला शहीद हसनपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इमामुद्दीन पर चोरी और लूट के 12 से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। हाल ही में नगर में दो दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात बदमाश ने स्वीकार की है।
उसके पास से एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस, 17 हजार 500 रुपये, दुकान से चोरी चोरी की गई सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर बरामद की गई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।