फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha encounter: Accused of firing on historysheeter shot in leg, second accused escapes

अमरोहा में भी मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने के आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा आरोपी भाग निकला

Sat, 23 Sep 2023 06:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 06:19 PM IST
सार

मंडी धनौरा में 20 सितंबर को हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने इसकी रिपार्ट दर्ज की थी। आरोपियों के इलाके में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची। इस बीच फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। 
 

विज्ञापन
Amroha encounter: Accused of firing on historysheeter shot in leg, second accused escapes
मंडी धनौरा में हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी धनौरा में 20 सितंबर को शेरपुर मार्ग पर ग्राम खाबड़ी के निकट हिस्ट्रीशीटर पर फायर करने के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव कलाली निवासी हितेश को खाबड़ी के निकट गोली मारकर घायल कर दिया गया था। हितेश थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


हितेश की मां केशो देवी ने सुरजीत निवासी ग्राम शाहपुर, हनी निवासी ग्राम कलाली, सनी निवासी ग्राम अम्हेड़ा व रोहित निवासी ग्राम झुझैला चक के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चारों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि हनी व सुरजीत फीना मार्ग की ओर जा रहे हैं। इसके बाद उनकी घेराबंदी शुरू कर दी गई।


देर रात ग्राम दिसौरा के पास नहर की पटरी पर हनी व सुरजीत के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें हनी के पैर में गोली लगी है। सुरजीत मौके से भाग निकला। हनी को पुलिस ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed