फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Eight policemen including two inspectors suspended, 126 jurisdictions changed

अमरोहा एसपी का एक्शन: ड्यूटी से नदारद दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित, 126 का बदला गया कार्यक्षेत्र

Mon, 02 Dec 2024 06:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 06:52 PM IST
सार

अमरोहा में दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने निलंबित कर दिया। इसके साथ ही 126 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Eight policemen including two inspectors suspended, 126 jurisdictions changed
कुंवर अनुपम सिंह एसपी अमरोहा - फोटो : पुलिस

विस्तार

अमरोहा में लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर ढिलाई बरतने और मनमानी करने का आरोप है। इसमें अधिकांश पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो जानबूझकर ड्यूटी से गायब चल रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दरोगा परविंदर मलिक अमरोहा नगर कोतवाली में एसएसआई के पद पर थे। बीमारी के चलते छुट्टी लेकर गए परविंदर मलिक लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं। कुछ इस तरह ही महिला उप निरीक्षक विजेता तोमर, हेड कांस्टेबल नीरज, संदीप, कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य पुंडीर, विजय और अखिलेश भी ड्यूटी से गायब चल रहे हैं।
विज्ञापन


सभी की तैनाती पुलिस लाइन में चल रही है। यह सभी पुलिसकर्मी अनधिकृत रूप से कर्तव्यों से अनुपस्थित रहकर घोर लापरवाही बरत रहे हैं। इन लापरवाह पुलिसकर्मियों पर ढिलाई बरतने एवं मनमानी करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

126 पुलिसकर्मियों का एसपी ने किया स्थानांतरण

जिले में अलग-अलग थानों में तैनात 126 पुलिसकर्मियों का सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने स्थानांतरण कर दिया है। एसपी ने बताया कि थानों के कार्यों में पारदर्शिता लाने व भ्रष्टाचार खत्म करने के लिहाज से इन पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।



इससे पहले शुक्रवार रात एसपी ने जिले के 11 थानों के वाहन चालकों समेत 23 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया था। जबकि, इससे पहले पांच थानों की कमान में भी बड़ा बदलाव किया था। पुलिस कार्यालय से शनिवार रात जारी की गई तबादला सूची के बाद रविवार को पुलिस कर्मियों को मिली।

इनमें 23 पुलिस कर्मी सीसीटीएनएस विंग में तैनात हैं। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों का थानों में 3 साल का समय पूरा हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed