{"_id":"65e04669c81a490a1d0184db","slug":"amroha-dr-tajuddin-operator-of-hashmi-dispensary-dies-of-heart-attack-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: हाशमी दवाखाने के संचालक डॉ. ताजुद्दीन की हार्टअटैक से मौत, नमाज अदा कर घर लौटने के दौरान बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: हाशमी दवाखाने के संचालक डॉ. ताजुद्दीन की हार्टअटैक से मौत, नमाज अदा कर घर लौटने के दौरान बिगड़ी तबीयत
Thu, 29 Feb 2024 02:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:25 PM IST
सार
हाशमी दवाखाने के संचालक डॉ. ताजुद्दीन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हकीम ताजुद्दीन हाशमी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमाज अदा करके घर लौटे हकीम ताजुद्दीन हाशमी (50 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन बचाया नहीं जा सका। हकीम ताजुद्दीन हाशमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के छोटे भाई थे। हाशमी दवाखाना की देखरेख वही करते थे।
विज्ञापन
हाशमी दवाखाना देश दुनिया में पहचान रखता है। परिजनों के मुताबिक डॉ. ताजुद्दीन हाशमी बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। घर लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने यह बात अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन
इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते हकीम ताजुद्दीन हाशमी बेहोशी की हालत में पहुंच गए। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि हाशमी दवाखाना का नाम अमरोहा जिले में ही नहीं बल्कि देश भर में पहचाना जाता है। उनके निधन से अमरोहा वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।