{"_id":"66e6da372eddf5f93702548c","slug":"amroha-district-newly-arrived-dm-nidhi-gupta-vats-took-charge-said-everyone-should-get-facilities-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: जिले की नवागत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने संभाला चार्ज, कहा- लोगों तक सरकारी सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: जिले की नवागत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने संभाला चार्ज, कहा- लोगों तक सरकारी सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता
Sun, 15 Sep 2024 07:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:12 PM IST
सार
अमरोहा की नवनियुक्त जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सरकारी योजनाएं पहुंचाना उनका लक्ष्य है। शासन की योजनाएं आमजन को लाभान्वित करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन
अमरोहा की नवनियुक्त जिलाधिकारी निधि गुप्ता
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली नगर निगम के नगर आयुक्त पद से तबादला होकर आईं नवागत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने रविवार को अमरोहा कलक्ट्रेट पहुंचकर पदभार संभाल लिया। चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश दिए की विभागीय कामकाज में लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। नवागत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर जिले के तीसवें डीएम के रूप में पदभार संभाल लिया। किसी भी जिले में डीएम के रूप में उनकी यह पहली तैनाती है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बाद उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में पहुंचकर विधिवत रूप से चार्ज संभाला। चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। कहा कि शासन की योजनाओं को गंभीरता से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा सभी एसडीएम भी मौजूद रहे।