{"_id":"642274e8441ae1b5d9080413","slug":"amroha-dcm-collides-into-truck-standing-on-road-side-moradabad-driver-died-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, मुरादाबाद के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, मुरादाबाद के चालक की मौत
Tue, 28 Mar 2023 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 28 Mar 2023 10:47 AM IST
सार
रजबपुर में हुआ हादसा इतना भयावह था कि शव गाड़ी की केबिन में ही फंस गया था, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
अमरोहा में दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। हादसे मुरादाबाद निवासी डीसीएम चालक राजेश (45) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। तभी गजरौला से मुरादाबाद की ओर जा रही पार्सल लदी डीसीएम अचानक ट्रक में घुस गई। डीसीएम को मुरादाबाद के एकता कॉलोनी निवासी राजेश पुत्र चुन्नीलाल चला रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक का आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रक हाईवे पर क्यों खड़ा था। ट्रक में कोई खामी थी या चालक की लापरवाही रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन