फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,corona

बालक समेत 19 लोग और मिले संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
amroha,corona
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। तीन दिन कुछ राहत के बाद बृहस्पतिवार को फिर आठ साल के बालक समेत 19 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें नौ महिलाएं शामिल हैं। जोया सीएससी का एक स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर के करीब पांच सौ सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सात लोगों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में सबसे ज्यादा जोया में 10 लोग मिले हैं। ऐसे ही मंडी धनौरा, हसनपुर, गजरौला और रहरा में एक-एक मरीज मिला है। अमरोहा क्षेत्र में 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों की उम्र 8 से 62 साल के बीच है। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिला है। सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। किसी भी मरीज में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है। सर्विलांस टीम मरीजों से संपर्क कर उनका हालचाल पूछ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

73 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई
मंडी धनौरा। एक बार फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर तहसील परिसर में बूस्टर डोज के लिए शिविर लगाया गया है। बृहस्पतिवार को तहसील में लगाए गए शिविर में 73 लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई गई है। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।

कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत इस समय 36 सक्रिय केस हैं। इसके बावजूद लोग कोरोना की बूस्टर डोज के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को तहसील में बूस्टर डोज के लिए कैंप लगवाया। उन्होंने बताया कि शिविर में 73 लोगों के बूस्टर डोज लगाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आगामी 30 सितंबर तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 88 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed