फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: class three student died due drowning flood water, water level rising in Adampur area

अमरोहा: बाढ़ के पानी में डूबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत, आदमपुर इलाके में लगातार बढ़ रहा जलस्तर

Sun, 20 Aug 2023 09:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 09:34 PM IST
सार

आदमपुर के मरौरा के जंगल में बाढ़ आई हुई है। रास्ते और खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बाढ़ के पानी से डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Amroha: class three student died due drowning flood water, water level rising in Adampur area
अमरोहा में बाढ़ के पानी में मासूम की मौत के बाद परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से जंगल में भरे पानी ने एक मासूम की जान ले ली। आदमपुर गांव बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया कक्षा तीन का छात्र राजन पुत्र लखमी की डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। थाना क्षेत्र आदमपुर के मरौरा के जंगल में बाढ़ आई हुई है। फसलें बाढ़ के पानी से जलमग्न हैं। रास्तों पर भी पानी भरा हुआ है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को गांव निवासी किसान लखमी का बारह वर्षीय बेटा राजन अपने सहपाठी दोस्तों के साथ जंगल में गया था। वहां पर कुछ पशु भी पानी में नहा रहे थे। इस दौरान बच्चे नहाने के लिए बाढ़ के पानी में घुस गए। गहरे पानी में जाकर राजन डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और डूबे छात्र को तलाश कर बाहर निकाला। आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

राजन गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। राजन एक बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की सूचना से परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।


घटना की जानकारी मिली है। हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर पूरी जांच कराई जाएगी। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से अपील है कि जिन गांवों की आबादी और जंगल में बाढ़ का पानी है। वह सतर्कता बरतें। बच्चों को पानी में ना जाने दें। -पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed