Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard pounces on student riding a scooter, tears seat cover with its claws

Amroha News: स्कूटी सवार छात्र पर झपटा तेंदुआ, सीट का कवर पंजे से फाड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on student riding a scooter, tears seat cover with its claws
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार रात कैलसा अड्डे से घर लौट रहे स्कूटी सवार छात्र पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। छात्र बाल-बाल बच गया, लेकिन स्कूटी की सीट का कवर फट गया। शुक्रवार दोपहर तेंदुआ फिर कैलसा-रघुनाथपुर मार्ग पर दिखाई दिया। राहगीरों ने उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी किसान अखलेंद्र सिंह का बेटा आयुष कुमार कैलसा अड्डे पर स्थित लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी से लाइब्रेरी से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से आयुष घबरा गया, लेकिन उसने स्कूटी पर नियंत्रण बनाए रखा। इस दौरान वह न तो नीचे गिरा और न ही उसे कोई चोट आई। हालांकि तेंदुए के पंजे से स्कूटी की सीट का कवर फट गया। घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कैलसा-रघुनाथपुर मार्ग पर तेंदुआ फिर दिखाई दिया। बीच सड़क पर तेंदुए को देखकर दोनों तरफ से आने वाले राहगीर रुक गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर सड़क पर टहलने के बाद तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों को खेतों और रास्तों से गुजरने में भी डर लग रहा है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed