फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,civic

दो साल से बुरावली से उझारी के बीच उखड़ी पड़ी सड़क, जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
amroha,civic
बुरावली। क्षेत्र के बुरावली गांव से उझारी को जोड़ने वाले दस किलोमीटर लंबे मार्ग में करीब सात किलोमीटर सड़क दो साल से उखड़ी पड़ी है। बुरावली से सोंहत गांव तक तो मार्ग की हालत बहुत ही खराब है। सड़क में एक फीट गहरे गड्ढों में पानी भरा रहने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार अफसरों ने सड़क को सही नहीं कराया है, इससे लोगाें में नाराजगी है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा गांवों की सड़कों को चकाचक करने के दावों के बीच आज भी ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बदहाल है। क्षेत्र के बुरावली गांव से उझारी को जाने वाले मार्ग से उझारी, सैदनगली, संभल व हसनपुर को भी जोड़ता है। इसके अलावा इस मार्ग पर चौधरी ग्यासुद्दीन डिग्री कॉलेज, बिलाल लॉ कालेज, आईटीआई कॉलेज समेत कई विद्यालय हैं। आश्रम पद्घति विद्यालय का निर्माण हो रहा है। गांव फतेहपुर खादर, सोंहत, लट्ठमार की मढैया समेत कईं गांव हैं। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया था। मार्ग से रोजाना हजारों की तादाद में यहां से लोगों का आवागमन रहता है। दो साल से यह सड़क जर्जर अवस्था में है।
विज्ञापन

गांव सोंहत में तो एक एक फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। जर्जर मार्ग होने की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। पिछले छह माह में चार बार ई रिक्शा पलट चुका है। क्षेत्र के लोग कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
दो साल से यह सड़क टूटी हुई है। मैंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। - अमित कुमार, ग्रामीण सोंहत।
इस मार्ग पर आवागमन अधिक है। सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर पैदल चलना दूभर है। पढ़ने वाले बच्चों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का निस्तारण कराया जाए।- रोहताश, ग्रामीण लठ्मार की मढैया।
गांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाले बनाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए। सड़क की मरम्मत कराई जाए। जिससे समस्या से निजात मिल सके। देवकरण, ग्रामीण सोंहत।

बुरावली से सोंहत के बीच की सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यह मार्ग थाना, तहसील, ब्लॉक, अस्पताल तथा जिला संभल व बुलंदशहर को जोड़ता है। कई बार हादसे हो चुके हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। - संतराम, दुकानदार सोंहत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed