फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,civic

तिगरी में दो दिन से लगातार घट रहा गंगा का जल स्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
amroha,civic
गजरौला। तिगरी में गंगा का जल स्तर दो दिन से लगातार घट रहा है। बिजनौर बैराज से 42918 क्यूसेक जल छोड़े जाने के बावजूद तिगरी में 24 घंटे में गंगा का जल स्तर 30 सेंटीमीटर कम हो गया। इससे गंगा किनारे और खादर के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

बुधवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 199.80 गेज मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व तिगरी में गंगा का जल स्तर 200.10 गेज मीटर था। बिजनौर बैराज से गंगा में 42919 क्यूसेक जल छोड़ा गया। इसके बावजूद जल कम हो गया। बीते दो दिन से गंगा का जल स्तर लगातार कम हो रहा है। 24 घंटे में गंगा का जल स्तर 30 सेंटीमीटर कम हो जाने के कारण काफी नीचे पहुंच गया। इससे गंगा के किनारे और खादर के ग्रामीणों ने खासी राहत महसूस की है। जल स्तर कम होने के कारण एक तो खेतों को आने जाने की दिक्कत दूर हो गई है और फसलों को नुकसान की आशंका का भी डर नहीं रहा।
विज्ञापन

क्योंकि जल स्तर बढ़ने से रास्ते भी लबालब हो गए थे। जिससे खेतों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बाढ़ खंड के जेई अनवर बहादुर खान का कहना है कि गंगा का जल स्तर दो दिन से लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर कम हो जाने के कारण बुधवार को तिगरी का गंगा जल स्तर 199.80 गेज मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed