{"_id":"66ab763707d1a3e736043675","slug":"amroha-car-riders-behaved-indecently-with-a-woman-officer-broke-her-mobile-case-registered-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: कार सवारों ने की महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, घेर कर मोबाइल तोड़ा...साथी अफसर से की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: कार सवारों ने की महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, घेर कर मोबाइल तोड़ा...साथी अफसर से की बदसलूकी
Thu, 01 Aug 2024 05:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:19 PM IST
सार
अमरोहा में कार सवार युवकों ने बाइक पर पुरुष सहकर्मी के साथ जा रही महिला अफसर से अभद्रता कर दी। जब महिला ने उनकी फोटो लेने चाही तो आरोपियों ने फोन तोड़ दिया। पुरुष अफसर के साथ भी जमकर बदसलूकी की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कार सवार युवकों ने एक महिला अधिकारी की तरफ अश्लील इशारे किए। मोबाइल में फोटो खींचने पर बदसलूकी की। विरोध करने पर महिला के साथी अधिकारी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों अधिकारियों का घेर लिया।
विज्ञापन
वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन कर फेंक दिया। घटना में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। जिले के एक विभाग में तैनात महिला अधिकारी मंगलवार की दोपहर चार बजे अपने साथी अधिकारी के साथ बाइक से कलक्ट्रेट जा रही थी।
विज्ञापन
तभी कार सवार पांच युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। बाइक आगे चल रही थी, जबकि कार पीछे थी। आरोपी युवक लगातार हॉर्न बजाते रहे। जैसे ही उनकी बाइक आयकर विभाग के दफ्तर के पास पहुंची। तभी, कार में सवार युवक महिला अधिकारी की तरफ अश्लील इशारे करने लगे।
विज्ञापन
बाद में महिला अधिकारी ने अपने साथी अधिकारी के साथ आरोपियों की कार का पीछा कल्याणपुरा गांव तक किया और डायल 112 पुलिस को फोन करके सहायता मांगी। कल्याणपुरा गांव में पहुंचने के बाद आरोपियों ने कार को रोक लिया और उसके पास खड़े हो गए।
इस दौरान महिला अधिकारी ने तीन आरोपियों की फोटो अपने मोबाइल में खींच लीं। जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज करने लगे और बदसलूकी की। विरोध करने पर साथी अधिकारी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं मौके पर खड़े लोग भी आरोपियों के साथ शामिल हो गए और दोनों को घेर लिया।
इस दौरान महिला अधिकारी ने आरोपियों की वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिया। जिस महिला अधिकारी का मोबाइल टूट गया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।