फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Car hit the bike, couple and son jumped and fell on the road, all three died

अमरोहा में बड़ा हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटा उछलकर सड़क पर गिरे, तीनों की मौत से मचा कोहराम

Fri, 08 Aug 2025 09:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 09:47 PM IST
सार

आदमपुर थाना क्षेत्र के ढेंकला गांव निवासी दंपती और उसके बेटे की मौत हो गई। तीनों बाइक से लौट रहे थे। पुलिस ने कार चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Amroha: Car hit the bike, couple and son jumped and fell on the road, all three died
अमरोहा में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम को हसनपुर-रहरा मार्ग पर भावली मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आदमपुर के गांव ढेंकला निवासी पूरन सिंह (50), पत्नी पानकोर (45) व बेटे रवि (22) की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक को पकड़ लिया है।

गांव ढेंकला निवासी किसान पूरन सिंह शुक्रवार को पत्नी पानकोर व बेटे रवि के साथ बाइक से हसनपुर गए थे। तीनों शाम को गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रहरा में भावली मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक को मौके से ही पकड़ लिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed