फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha News BSP Leader’s Son Dies by Suicide with Licensed Revolver Police Investigate Tragic Case

Amroha Suicide News: बसपा नेता के सीए बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, कमरे में चारों तरफ बिखरा खून

Tue, 03 Jun 2025 10:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 10:04 AM IST
सार

BSP Leader Son Suicide:  अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब परिजन घर पहुंचे। अश्वनी का शव खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना पर पुलिस व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रिवाल्वर, मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Amroha News BSP Leader’s Son Dies by Suicide with Licensed Revolver Police Investigate Tragic Case
अमरोहा में जान गंवाने वाले अश्विनी - फोटो : संवाद

विस्तार

Amroha BSP Leader News: परिजनों की गैर मौजूदगी में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों के मेरठ से दवाई लेकर लौटने पर हुई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बसपा नेताओं का भी जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किया है। मूलरूप से नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव खंडसाल कलां निवासी बसपा नेता राम अवतार सिंह, पत्नी किरन लता, बेटी शिवानी और बेटे अश्वनी के साथ करीब तीस साल से आवास विकास प्रथम में रहते हैं।
विज्ञापन


साल 2007 में प्राइवेट शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में सक्रिय हुए राम अवतार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी में कई पदों का दायित्व संभाला। अमरोहा जिला अध्यक्ष रहे राम अवतार सिंह वर्तमान में मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बेटी शिवानी और बेटा अश्वनी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं। अश्वनी का इस साल फाइनल था। फिलहाल दोनों भाई- बहन घर आए हुए थे। बसपा नेता राम अवतार सिंह और उनकी पत्नी किरन लता की काफी समय से तबीयत खराब रहती है।

लिहाजा सोमवार की दोपहर राम अवतार,पत्नी किरन लता,बेटी शिवानी और बड़े भाई के बेटे लवलेश के साथ दवाई लेने मेरठ गए थे। इस दौरान अश्वनी घर पर अकेला था। रात को करीब 10:15 बजे सभी लोग घर पहुंचे तो भीतर से गेट बंद था।

इस दौरान दूसरी चाबी का इस्तेमाल करके सभी लोग घर की दूसरी मंजिल पर चले गए। अश्वनी को घर में नहीं होना पाकर उसकी बहन प्रथम तल पर बने कमरे में पहुंची तो यहां उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

उसके सिर से खून बह रहा था। दाएं हाथ के पास लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी हुई थी। अश्वनी ने दाएं कनपटी से सटाकर गोली मारी, जो सिर के पार हो गई। भाई अश्वनी को लहूलुहान हालत में देखकर शिवानी की चींख निकल गई।

इसके बाद बसपा नेता राम अवतार सिंह और किरन लता भी नीचे आ गए। चीखपुकार सुनकर कॉलोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई नजारा देखकर अचंभित रह गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।

एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर, मृतक अश्विनी का मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में लिया है।

इस दौरान पुलिस में बसता नेता राम अवतार और उनके परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटाने की कोशिश की। काफी प्रयास करने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका की बसपा नेता के बेटे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed