{"_id":"611abe158ebc3e42fc6498d8","slug":"amroha-blue-and-moradabad-d-won-the-league-matches-jpnagar-news-mbd399446644","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा ब्लू और मुरादाबाद डी ने जीते लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा ब्लू और मुरादाबाद डी ने जीते लीग मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का ट्रायल मैच रविवार को डीएनएस के मैदान में अमरोह रेड और ब्लू के बीच खेला गया। जबकि द आर्यन एकेडमी में मुरादाबाद ए और डी के बीच हुआ। दोनों मैचों में टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। प्रशांत और चंद्रेश की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत अमरोहा ब्लू ने रेड को हराकर मैच जीत लिया। वहीं मुरादाबाद डी ने ए को हराकर मैच जीत हासिल की।
पहला मैच अमरोहा रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 174 रन बनाए। टीम के लिए प्रशांत ने 71 और चंद्रेश सैनी ने नवाद 29 रन की पारी खेली। अमरोह ब्लू के लिए इसरजीत, अदीब, पारस ढिल्लो और अंकूल ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोह ब्लू की टीम ने आसानी ने मैच जीत लिया। टीम के लिए अमित जोशी ने नवाद 52 और तुषार ने नवाद 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अमरोह रेड के लिए नदीम ने 3 और नितेश ने 2 विकेट लिए। वहीं दूसरा मैच भी आर्यन क्रिकेट एकेडमी में मुरादाबाद ए और मुरादाबाद डी के बीच खेला गया, जिसमें मुरादाबाद डी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। मुरादाबाद ए ने 40 ओवरों में 171 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें ए की तरफ से गौरव ने 46, यश अग्रवाल ने 36 और गोलू ने 22 रनों का योगदान दिया। मुरादाबाद डी की तरफ से पर्व सिंह ने 5 और यश व दर्पण ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी मुरादाबाद डी ने 32 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की। मुरादाबाद डी की तरफ से रितिक शरन ने 43, आकाश ने 44 और मोहसीन ने 32 रनों का योगदान दिया। मुरादाबाद ए की तरफ से जीशान, मेहराज और अभिनव ने एक-एक विकेट झटके। इस दौरान दौरान कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन (बादशाह) दीपक कुमार, एजाज अहमद और चमन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।