फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bloody clashes erupt between Deobandi and Barelvi groups, stones thrown, guns brandished

Amroha: देवबंदी और बरेलवी पक्ष के लोगों में खूनी संघर्ष, पथराव के बाद लहराए तमंचे, तनाव के बाद पुलिस तैनात

Tue, 06 Jan 2026 10:41 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैलसा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैलसा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 10:41 AM IST
सार

अमरोहा के तेलीपुरा माफी गांव में मस्जिद में नई परंपरा शुरू करने को लेकर देवबंदी और बरेलवी पक्षों में मारपीट हो गई। धारदार हथियार, लाठी-डंडे और तमंचे से हुए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Amroha: Bloody clashes erupt between Deobandi and Barelvi groups, stones thrown, guns brandished
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मस्जिद में नई परंपरा को लेकर देवबंदी और बरेलवी पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचे से मारपीट कर एक दूसरे को लहूलुहान कर दिया। पथराव कर जानलेवा हमला किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मामले में चार सगे भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है।  यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के तेलीपुरा माफी गांव का है। यहां पर देवबंदी और बरेलवी के लोग रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच वर्षों से मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है। पंद्रह साल पहले दोनों पक्षों में मस्जिद के भीतर कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं करने की सहमति बनी थी।

विज्ञापन

तभी से विवाद शांत था। देवबंदी के ताल्लुक रखने वाले गांव निवासी जुबैर अहमद सोमवार को फज्र की नमाज अदा करने मस्जिद गए थे। नमाज के बाद बरेलवी से संबंध रखने वाले तसद्दूक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर, अलाउद्दीन ने मस्जिद में नई परंपरा शुरू कर दी।

जैसे ही जुबेर अहमद ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार, तमंचे और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर जुबेर अहमद के परिवार के लोग मौके पर आ गए। तभी आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया। घटना में जुबेर अहमद और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को खरीद कर बिगड़ते हालात संभाले और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में तसद्दुक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, साजिद, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर, अलाउद्दीन के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों में तसद्दुक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास सगे भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed