{"_id":"653614a6b69510af7b05fde7","slug":"amroha-bjp-mla-and-wife-got-food-poisoning-after-eating-buckwheat-flour-puri-admitted-to-hospital-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: कुट्टू के आटे की पूरी खाने से हसनुपर भाजपा विधायक व पत्नी को फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: कुट्टू के आटे की पूरी खाने से हसनुपर भाजपा विधायक व पत्नी को फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में किया भर्ती
Mon, 23 Oct 2023 12:07 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:07 PM IST
सार
हसनपुर विधायक महेंद्र खड़कवंशी और उनकी पत्नी ने व्रत के बाद कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हसनपुर विधायक महेंद्र खड़कवंशी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुट्टू के आटे से बना खाना खाने से हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी और उनकी पत्नी अंगूरी देवी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हसनपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेंद्र खड़कवंशी ने पत्नी के साथ नवरात्र का व्रत रखा था। दो दिन पूर्व घर पर कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी उन्होंने और पत्नी खाई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की हालत खराब हो गई। तेज उल्टी के साथ दिल में घबराहट होने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत होने पर मेरठ रेफर किया गया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। विधायक महेंद्र खड़कवंशी ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने से उन्हें फूड प्वाइजनिंग हुई है।
विज्ञापन
जिस दुकान से कुट्टू का आटा आया था। उसका सेंपल लेकर जांच कराई जाएगी। क्षेत्र में मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री धड़ले से हो रही है लेकिन विभाग इस पर कोई लगाम नहीं लग रहा है।