फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bike riding youth shot family dispute, police teams searching for two accused

अमरोहा में फायरिंग: परिवारिक विवाद में बाइक सवार युवक को मारी गोली, दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें

Fri, 06 Oct 2023 12:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 12:24 PM IST
सार

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया पीड़ित  कृष्ण कुमार की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पिंटू पीड़ित का साढू़ और रोहित साला है।

विज्ञापन
Amroha: Bike riding youth shot family dispute, police teams searching for two accused
यूपी पुलिस

विस्तार

पारिवारिक विवाद के चलते बाइक सवार युवक को साले और साढ़ू ने गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मिलक महमूदपुर गांव में सुदामा सिंह का परिवार रहता है।

विज्ञापन


उनके बेटे कृष्ण कुमार की ससुराल मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के कंजर बसेड़ा गांव की है। दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि देर रात कृष्ण कुमार कुआंखेड़ा गांव गया था। जब वह मढैयां भट्ठे के पास पहुंचा। तभी गाजरपुर के रहने वाले पिंटू कुमार और कंजर बसेड़ा के रहने वाले रोहित ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


इससे पहले कृष्ण कुमार कुछ समझ पाता। तभी साढू़ पिंटू कुमार ने उसे गोली मार दी। पैर में गोली लगने से कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कृष्ण कुमार की शिकायत पर पिंटू कुमार और रोहित के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पिंटू कृष्ण कुमार का साढू़ और रोहित साला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed