फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Attempt burn married woman leaving gas cylinder open, case against five including husband

अमरोहा: गैस सिलिंडर खुला छोड़ विवाहिता को जलाने की कोशिश, पति समेत पांच के खिलाफ केस, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Thu, 28 Sep 2023 10:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:04 AM IST
सार

रामहट निवासी का आरोप है कि बेटी को शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी कारण वह उसकी जान लेना चाहते हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। 

विज्ञापन
Amroha: Attempt burn married woman leaving gas cylinder open, case against five including husband
दहेज हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विवाहिता को गैस सिलिंडर खुला छोड़कर जलाकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के रामहट निवासी त्रिलोक सिंह की बेटी मनु की शादी 20 फरवरी 2022 को दिल्ली के गोविंदपुरी कालका जी निवासी सुशांत सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में स्विफ्ट कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते थे। इस संबंध में कई बार पंचायत हुई लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति सुशांत सिंह, ससुर नरेंद्र सिंह, सास निर्देश, ननद साक्षी और फुफेरा देवर राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed