फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 12 policemen, including four inspectors, were suspended for missing from Tigri fair duty

Amroha: तिगरी मेला ड्यूटी से गायब चार दरोगा समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित, 27 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 29 Oct 2025 01:27 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 01:27 PM IST
सार

तिगरी मेला ड्यूटी से गायब 12 पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। मेला क्षेत्र में 64 चाैकियां बनाई गई है। इसके अलावा बैठक से गायब रहने वाले 27 अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन
Amroha: 12 policemen, including four inspectors, were suspended for missing from Tigri fair duty
तिगरी धाम में चेकिंग के दाैरान एसपी अजय आनंद - फोटो : संवाद

विस्तार

तिगरी मेले में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद मिले चार दरोगा समेत 12 पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। सुरक्षा के लिहाज से तिगरी मेला संवेदनशील है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक वीरान जंगल में तंबुओं की नगरी बस गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, प्रयागराज और बरेली जोन की फोर्स बुलाई गई है। स्थानीय प्रशासन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रात दिन मेले में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके पुलिसकर्मी गंभीरता नहीं बरत रहे। तिगरी मेला स्थल पर करीब 64 पुलिस को चौकी बनाई गई हैं। एसपी अमित कुमार आनंद में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों की सतर्कता को चेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विभिन्न गंगा घाट और सेक्टरों में शांति व्यवस्था के लिए लगाए गए 12 पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वांइट से गायब मिले।

इन पर हुई है कार्रवाई
एसपी ने रजबपुर थाने में तैनात दरोगा रामनिवास सिंह, हरवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, नौगांवा सादात थाने में तैनात दरोगा रामनिवास, असलम, कांस्टेबल अवधेश कुमार, विपिन कुमार, देहात थाने में तैनात कांस्टेबल निखिल कुमार, शैलेंद्र कुमार, आदमपुर थाने में तैनात राजन, कपिल देव और हमसफर अली को निलंबित कर दिया।

एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों के निलंबिन की पुष्टि करते हुए बताया कि मेले में ड्यूटी को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रचलित की गई है। इसके लिए सीओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

अफसरों को नोटिस जारी 
तिगरी मेले से संबंधित बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कार्रवाई की है। सोमवार को तिगरी में आयोजित बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए अधिकारी शामिल नहीं हुए। इस पर 27 अफसरों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

तिगरी मेले का आगाज हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचने लगे हैं। प्रशासनिक अमला भी लगातार मेले की निगरानी कर रहा है। मेला स्थल पर बैठक का आयोजन कर लगातार समीक्षा की जा रही है।

सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तिगरी में संबंधित अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की थी लेकिन इसमें कई अधिकारी नहीं पहुंचे। अनपुस्थित रहने वाले जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय, बंदोबस्त अधिकारी शैलेष कुमार शाही, अधिशासी अभियंता मध्य गंगा निर्माण खंड- चार सैयद अली किरमानी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसके अलावा जल निगम के एई दिनेश कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त विनय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी एके श्रीवास्तव, जल निगम के एई नरेंद्र कुमार, एई मध्य गंगा नहर खंड- 4 मनोज कुमार, शिवेंद्र कुमार, सुरेश चंद, नलकूप खंड के एई विनोद कुमार, मध्य गंगा नहर के एई राजेंद्र कुमार, लघु सिंचाई के जेई ओमवीर सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उधर मध्य गंगा नहर के जेई प्रमोद कुमार, ललित कुमार, अवनेश कुमार, मध्य गंगा नहर के एई नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार व अरविंद कुमार, नलकूप विभाग के जेई विजेंद्र सिंह, बीईओ हसनपुर नगर उदयवीर सिंह, पशु चिकित्साधिकारी नन्हेड़ा डॉ. विजेंद्र सिंह, सिंचाई उपखंड के जेई राहुल कुमार, ज्वाली सिंह व आकाश सैनी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed