{"_id":"59209d554f1c1bc213f235bc","slug":"ambulance-wrong-adress-rto","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नाम-पते पर आरटीओ में दर्ज कई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नाम-पते पर आरटीओ में दर्ज कई एंबुलेंस
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 21 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
एम्बूलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नाम और पते पर परिवहन विभाग में कई एंबुलेंस दर्ज हैं। यह पते कस्बा जोया व धनौरा क्षेत्र के दर्शाए गए हैं। नोएडा में शराब तस्करी के मामले में पकड़ी गई एंबुलेंस का पता धनौरा का दिया है, लेकिन वह फर्जी पाया गया।
इससे साफ है कि एंबुलेंस यहां पर रजिस्टर्ड कराकर शातिर दूसरे प्रदेशों व जनपदों में खुलेआम चला जा रहे हैं, जिन पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
परिवहन विभाग में करीब 300 एंबुलेंस रजिस्टर्ड हैं। इनमें से लगभग 200 एंबुलेंस धनौरा व कस्बा जोया के मोहल्ला इकबाल नगर के पता दिखाकर पंजीकृत की गई हैं, लेकिन पता ठीक है या नहीं, इसकी जांच के लिए आज तक किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं छेड़ी है।
विज्ञापन
न तो पुलिस ने ही कार्रवाई की है और न ही विभागीय अफसरों ने। विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ये एंबुलेंस कहां चल रही हैं, इसके बारे में भी किसी को पता नहीं है। बता दें कि दो दिन पहले नोएडा में एक एंबुलेंस पुलिस ने पकड़ी थी, जिसमें हरियाणा से शराब लादकर दो युवक बिहार जा रहे थे।
रजबूपुरा कोतवाली पुलिस ने जो खुलासा किया, वह वाकई चौंकाने वाला था। एंबुलेंस पर अमरोहा का नंबर यूपी 23 जे-3074 दर्ज था, लेकिन पकड़े गए युवक दरभंगा निवासी मुरली मनोहर राय, बुलंदशहर निवासी मनोज था।
शराब बिहार के दरभंगा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जब पड़ताल की तो यह एंबुलेंस अजय एंबुलेंस सर्विस सेंटर धनौरा के पते पर दर्ज मिली। तलाशने के बाद भी यह सेंटर नहीं मिला है। इससे साफ हो गया है कि एंबुलेंस गलत पते पर पंजीकृत कराई गई है।