फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ambedker jayanti celebrated

सामाजिक सुधार के प्रतीक और एकीकरण को बढ़ावा देने वाले राजनेता थे आंबेडकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
ambedker jayanti celebrated
अमरोहा। भारत रत्न और संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती बुधवार को मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में उनके व्यक्तित्व और कृत्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनको सामाजिक सुधार का प्रतीक बताया। इसके अलावा एकीकरण को बढ़ाने वाला राजनेता करार दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाया। डॉ. आंबेडकर के आदर्श और विचार सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़े हैं। इससे समाज को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर कर्म के सिद्धांत पर चलते थे। बिल्कुल वैसे ही हम लोगों को भी कर्म पर ध्यान देना चाहिए। दार्शनिक, समाज सुधारक, विश्लेषक, कानून के मर्मज्ञ के अलावा अन्य लोगों के मसीहा थे। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर संजय बंसल आदि रहे। इसके अलावा विकास भवन स्थित सांसद के कैंप कार्यालय में आंबेडकर को याद किया गया। इस दौरान नासिर हसन, रामअवतार, शीबू मंसूरी आदि रहे। मुन्नी देवी एजुकेशनल की ओर से जयंती मनाई गई। राज सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने मालीखेड़ा उर्फ शहबाजपुर में व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed