{"_id":"6788202752d9ae53f409cbf3","slug":"amazing-enthusiasm-was-seen-among-the-players-in-the-trial-of-llcten-10-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-132606-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLCTEN-10: एलएलसीटेन-10 के ट्रायल में खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LLCTEN-10: एलएलसीटेन-10 के ट्रायल में खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह
Thu, 16 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:22 AM IST
सार
बुधवार को अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से खेले जाने वाली टेनिस बॉल की क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 के ट्रायल हाईवे स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के मैदान पर हुए। अनुभवी चयनकर्ताओं की मौजूदगी में खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा गया।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10
- फोटो : LLC Ten10
विस्तार
एलएलसीटेन-10 के ट्रायल में खिलाड़ियों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह से ही वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ट्रायल समाप्त होने तक खिलाड़ी मैदान में डटे रहे। इस दौरान ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की मुहिम की सराहना की।
विज्ञापन
बुधवार को अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से खेले जाने वाली टेनिस बॉल की क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 के ट्रायल हाईवे स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के मैदान पर हुए। अनुभवी चयनकर्ताओं की मौजूदगी में खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा गया। इसके लिए सुबह छह बजे से ही खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे में भी खिलाड़ी बड़ी संख्या में पहुंचे। ट्रायल लेने से पहले खिलाड़ियों को ग्रुप में बांटा गया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को उनके अनुभव के आधार पर गेंद फेंकने का मौका दिया तो किसी को बल्लेबाजी करने का। ऑलराउंडर खिलाड़ियों को दोनों तरह से प्रतिभा करने का मौका दिया गया। ट्रायल की पहली इनिंग दोपहर करीब 3:30 बजे समाप्त हुई। एक घंटे के ठहराव के बाद पहले इनिंग में चयनित खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही पुलिस
एलएलसीटेन-10 ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। यातायात पुलिस वेंक्टेश्वरा महाविद्यालय के गेट पर मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को संभाला।
एलएलसीटेन-10 ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। यातायात पुलिस वेंक्टेश्वरा महाविद्यालय के गेट पर मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को संभाला।