फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Almas XI captures Nafees Abbasi Cup

Amroha News: अलमास इलेवन ने किया नफीस अब्बासी कप पर कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Almas XI captures Nafees Abbasi Cup
अमरोहा। अब्बासी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर नफीस अब्बासी कप (एपीएल-16) का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें अलमास इलेवन ने नेशनल क्रिकेट क्लब को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में अलमास इलेवन के कप्तान अमीन रायनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 15.3 ओवर में केवल 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें विकास गुप्ता ने सर्वाधिक 18, नबील ने 13 रन का योगदान दिया। अलमास इलेवन की तरफ से वासिक राजा ने 13 रन देकर 3, उमेर अहमद ने 15 रन देकर 3, शिवम शर्मा ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलमास इलेवन की टीम ने 10.4 ओवर में 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। अलमास इलेवन की तरफ से अमीन अहमद ने नाबाद 27 रन, वासिक राजा ने 22 रन, फैसल अल्वी ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच वासिक राजा को दिया गया। अभि चौधरी मैन ऑफ सीरीज रहे। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार नबील को मिला। विजेता, उप विजेता कप्तानों को अब्बासी एजुकेशनल सोसाइटी और अब्बासी क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष फिरोज कमाल अब्बासी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान बरेली जोन के राज्यकर अधिकारी(जीएसटी)कमलकांत, हाजी फरहान, नवेद अयाज, विमल यादव, राजेंद्र छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed