फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegations of fake voting uproar in Hasanpur

Amroha News: हसनपुर में फर्जी वोटिंग का आरोप हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fake voting uproar in Hasanpur
एमएलसी चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए सपा प्रत्याशी के एजेंट ने हंगामा कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को हसनपुर ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे थे। इस दौरान सपा प्रत्याशी के एजेंट चंद्रपाल सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया। आरोप था कि जो मतदाता नहीं हैं, उनके भी वोट डलवाए जा रहे हैं इसी को लेकर सपा एजेंट की भाजपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। हंगामा की स्थिति बन गई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्मोज यादव, यतींद्र शंकर गौड़, सपा नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, मयंक प्रताप सिंह, रविशंकर शर्मा एडवोकेट आदि कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अधिकारियों से निष्पक्ष रूप से मतदान कराने की मांग की। मौके पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। उपजिलाधिकारी विजय शंकर का कहना है कि फर्जी वोटिंग जैसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed