{"_id":"6a8b593d2c2db7303508b786","slug":"allegation-of-suspicious-transaction-worth-2169-lakh-from-a-traders-account-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-171277-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: व्यापारी के खाते से 21.69 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का आरोप, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: व्यापारी के खाते से 21.69 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का आरोप, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हसनपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने व्यापारी के बैंक खाते का गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई की जैनत फाइनेंस कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नगर के कनेटा रोड निवासी तनवीर अली, प्रोप्राइटर इहान कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडर्स ने कंपनी के अधिकारियों सतीश कुमार और आनंद जायसवाल से समझौता किया था। आरोप है कि दोनों ने तनवीर के एक्सिस बैंक खाते की नेट बैंकिंग और आईडी बनाकर ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद जनवरी 2026 में कई बार में खाते में करीब 21,69,482 रुपये डाले गए और उसी दिन विभिन्न खातों व फाउंडेशन में रकम ट्रांसफर कर दी गई।
शिकायत के बाद टालमटोल की गई और आरोपियों के फोन बंद हो गए। तनवीर ने हसनपुर थाना और साइबर क्राइम सेल में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुंबई निवासी सतीश कुमार और आनंद जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद