फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegation of illegal occupation of land by preparing forged documents

Amroha News: कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप

Thu, 12 Oct 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal occupation of land by preparing forged documents
डिडौली। बगैर बैनामे के कूटरचित अभिलेख तैयार करके अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुरादाबाद की महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के टीडीआई सिटी में दिवंगत लक्ष्मण दास का परिवार रहता है। उनके बेटे हरीश कुमार उर्फ हरीश बजाज कारों पर उनकी जमीन डिडौली क्षेत्र में है। जिसका बैनामा 29 मार्च 1998 में अमरोहा सब रजिस्ट्रार के यहां कराया था। तभी से राजस्व अभिलेखों में उनका नाम चल रहा है। लेकिन मुरादाबाद के नागफनी थानाक्षेत्र के बरादरी निवासी सैफ आलम, साजिया बेगम व अन्य व्यक्ति ने फर्जी अभिलेख तैयार करके जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया तो झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं। आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में सैफ आलम, साजिया बेगम और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में किस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed