फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Alert in Amroha after blast near Red Fort Metro station in Delhi

Amroha News: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद अमरोहा में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Alert in Amroha after blast near Red Fort Metro station in Delhi
अमरोहा में सोमवार की रात गस्त करते एसपी व फोर्स। संवाद
अमरोहा। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके के बाद अमरोहा में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद व एएसपी अखिलेश भदौरिया ने शहर में चेकिंग की। साथ ही एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संदिग्धों की चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह होटल-ढाबों की चेकिंग की। संदिग्धों से पूछताछ की गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जीआरपी और आरपीएफ टीम भी चेकिंग अभियान चलाया। रात भर पुलिस की टीमें सड़कों पर रहीं और वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


रविवार देर शाम धमाके का वायरलैस सेट पर संदेश फ्लैश होते ही सर्किल सीओ और थाना प्रभारी हरकत में आ गए। आनन-फानन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को दौड़ा दिया गया। संवेदनशील इलाकों के साथ ही प्रमुख धर्म स्थलों, सार्वजनिक स्थानों के अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो तक निगरानी बढ़ा दी गई। हाईवे पर एकाएक ही पुलिस टीमों की सक्रियता तेज हो गई। जिले की सरहदों के साथ ही टोल प्लाजा पर वाहनों को रोककर सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरौला के औद्योगिक इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। देर रात जिले में चेकिंग अभियान जारी रहा। डिडौली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने मुरादाबाद बार्डर, प्रभारी निरीक्षक नौगांवा सादात ने बिजनौर बार्डर पर बैरियर लगाकर देर रात तक वाहनों की तलाशी ली। वहीं, शहर कोतवाल पंकज तोमर ने पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने फोर्स के साथ शहर में गश्य की। इसके बाद टीपी नगर चौराहे वाहनों की तलाशी ली और संदिग्धों से पूछताछ की।




जिले के सभी सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को चौकन्ना रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय से मिले इनपुट के बाद जिले में लगातार चेकिंग की जा रही है। स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट है। एसपी ने लोगों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। - अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed