फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Akhilesh Yadav: First day..first show, flop for BJP, all windows remained empty, public has rejected him.

Akhilesh Yadav: पहला दिन..पहला शो, भाजपा के लिए फ्लॉप, सभी खिड़कियां रही गईं खाली, जनता उन्हें कर चुकी रिजेक्ट

Sun, 21 Apr 2024 03:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 03:02 PM IST
सार

अमरोहा में हुई जनसभा के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही शो में फ्लॉप हो चुकी हैं। पीएम के बयान शहजादों की जोड़ी कर रही फिल्म की शूटिंग पर कहा कि जनता उन्हें पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav: First day..first show, flop for BJP, all windows remained empty, public has rejected him.
अमरोहा में बोलते अखिलेश यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अमरोहा में दिए गए प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधा है कि दो शहजादों की जोड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही है। जनता उनको पहले रिजेक्ट कर चुकी है। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारी पिक्चर रिजेक्ट होने की बात कर रहे थे लेकिन  पहले चरण के चुनाव में शुक्रवार को उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई।

विज्ञापन


उनकी सब खिड़की खाली रहीं। मैंने पहले भी कहा था पश्चिम की हवा प्रदेश में ही नहीं ,देश से भाजपा का सफाया करेगी। यूपी वाले जब स्वागत करते हैं तो दिल खोल कर करते हैं और जब विदाई करते हैं तो ढोल नगाड़ों के साथ करते हैं। शनिवार को आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि हमें मोदी की गारंटी नहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की गारंटी चाहिए।

विज्ञापन

Akhilesh Yadav: First day..first show, flop for BJP, all windows remained empty, public has rejected him.
अमरोहा में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पहले चरण का चुनाव सबने देखा है। भाजपा का पहले दिन का शो फ्लॉप रहा। उनकी सब खिड़की खाली रहीं। उनकी झूठी कहानी कोई सुनना नहीं चाहता। पश्चिम की हवा भाजपा का यूपी ही नहीं, बल्कि देश से सफाया करेगी। उन्होंने कहा था कि किसान की आय दोगुनी होगी। आज किसान परेशान है। भाजपा ने सिर्फ जुमले ही दिए। 

बेरोजगारी चरम पर है। पेपर लीक हो रहे हैं। 60 लाख युवा परेशान हैं, उनका भविष्य अंधकार में डाल दिया। साठ लाख युवाओं के परिवारों के करोड़ों लोग 80 लोकसभा क्षेत्रों में इसका जवाब देंगे। आज बीजेपी के परंपरागत लोग खुलकर विरोध कर रहे हैं। पंचायत करके भाजपा को हराने का काम कर रहे हैं। जिन्होंने जुमले दिए थे, वह गारंटी दे रहे हैं। यह गारंटी नहीं, घंटी है। 

Akhilesh Yadav: First day..first show, flop for BJP, all windows remained empty, public has rejected him.
अमरोहा में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा - फोटो : संवाद
2024 का चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। अपने वोट के अधिकार को बचाने के लिए इंडी गठबंधन को समर्थन दें। सभी चाहते थे गठबंधन हो। बड़े मन से गठबंधन बनाया है। महंगाई और बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। यूपी के साथ भेदभाव हुआ है।

उन्होंने कहा कि यूपी वाले जब स्वागत करते हैं तो दिल खोल कर करते हैं, और जब विदाई करते हैं तो तो ढोल नगाड़े से करते हैं। इस बार अमरोहा की ढाेलक बजाकर भाजपा सरकार की विदाई होने जा रही है।
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: First day..first show, flop for BJP, all windows remained empty, public has rejected him.
अमरोहा में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा - फोटो : संवाद

पीएम के बयान पर अखिलेश ने चलाए सियासी तीर
 चुनावी जनसभाओं में जमकर सियासी तीर चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री द्वारा गजरौला में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीतिक जुगलबंदी को दो शहजादों की जोड़ी बताते हुए कटाक्ष किया था। कहा था कि यूपी में दो शहजादों की फिल्म की शूटिंग चल रही है, जनता इनको रिजेक्ट कर चुकी है।

इस पर अखिलेश यादव मुखर दिखे और भाजपा पर शब्द बाण छोड़े। जिसके बाद सभा में उपस्थित भीड़ भी उत्साहित नजर आई। लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान हो चुका है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में अमरोहा में वोटिंग होनी है। जिसे लेकर जिले सियासत गरमाई हुई है।

Akhilesh Yadav: First day..first show, flop for BJP, all windows remained empty, public has rejected him.
अमरोहा में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा - फोटो : संवाद

हर दिन अलग-अलग पार्टियाें के नेता जनसभा कर रहे हैं और विपक्ष पर कटाक्ष करने में कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को मिनी स्टेडियम में गठबंधन की संयुक्त सभा में अखिलेश यादव व राहुल गांधी भाजपा पर निशाना साधते रहे। खासकर प्रधानमंत्री उनके निशाने पर रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण का चुनाव सभी ने देखा। पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया है। उनकी फिल्म चल नहीं रही है। पहले ही दिन, पहला शो, भाजपा के लिए फ्लाॅप रहा। सभी खिड़कियां खाली रह गईं। भाजपा के परंपरागत वोट भी अब दूर जा रहा है। जुमले बाजी के साथ गारंटी दे रहे हैं।

ऐसी गारंटी नहीं चाहिए। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने गजरौला में हुई जनसभा में सपा और कांग्रेस पर खूब तंज सके थे। दो शहजादों के बयान पर सियासत गरमा गई थी। जिसका शनिवार को गठबंधन की संयुक्त जनसभा में दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed