फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   akashay murder case

पांच लाख की सुपारी देकर दोस्त ने कराई थी महिला दरोगा के इकलौते भाई की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
akashay murder case
अमरोहा। महिला दरोगा के इकलौते भाई अक्षय त्यागी की गोली मारकर हत्या के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक जिगरी दोस्त ही हत्याकांड का साजिशकर्ता निकला। उसने अक्षय त्यागी के किरायेदार को पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने दोस्त को जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि संभल में असमोली थानाक्षेत्र के रुस्तमपुर नियावली निवासी भूदेव सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। उनके निधन के बाद बेटी प्रतिमा त्यागी को यूपी पुलिस में दरोगा की नौकरी मिली थी। वर्तमान में प्रतिमा की तैनाती हापुड़ नगर थाने में है। उनकी मां निर्देश और भाई अक्षय त्यागी अमरोहा की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते थे। इसी मकान में अरविंद नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बतौर किरायेदार रहता था। 19 नवंबर 2020 की शाम को अक्षय त्यागी अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने शक के आधार पर किरायेदार अरविंद से पूछताछ के बाद 20 नवंबर को नौगांवा सादात रोड स्थित टाइल्स शोरूम के पीछे नलकूप के पास से अक्षय त्यागी का शव बरामद किया था। साथ ही गोली मारकर अक्षय की हत्या किए जाने की बात स्पष्ट की थी। अक्षय की दरोगा बहन ने अरविंद और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसकी पत्नी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस की जानकारी में मोहल्ला कुरैशी निवासी मुशाहिद उर्फ भतीजा का नाम आया, जो अक्षय का दोस्त था। हत्याकांड के चार दिन बाद ही मुशाहिद अमरोहा छोड़कर दिल्ली और बाद में जम्मू कश्मीर भाग गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू करने के साथ उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस ने उसे जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed