{"_id":"67a7c19856869433450e23fb","slug":"akash-first-and-vivek-second-in-javelin-throw-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-133950-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जैवलिन थ्रो में आकाश पहले और विवेक दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जैवलिन थ्रो में आकाश पहले और विवेक दूसरे स्थान पर
Sun, 09 Feb 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जगदीश सरन हिंदू पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आगाज हो गया। इसमें कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि रहे। पहले दिन खिलाड़ियों ने दौड़ और जैवलिन थ्रो समेत कई खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो में आकाश पहले, विवेक दूसरे और हेमंत तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ऊंची कूद व दौड़ प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कैलसा रोड स्थित महाविद्यालय के खेल मैदान में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव की शुरुआत हुई। इसमें महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओवर ऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली जेएसएच काॅलेज की विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। पांच दिन तक चलने वाले खेल महोत्सव में 24 प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिनमें 400 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।
पहले दिन शॉटपुट में हेमंत पहले, आकाश दूसरे और विवेक तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा ऊंची कूद व दौड़ प्रतियोगिता भी कराई गई। मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण साधन है। खेलो इंडिया के तहत सरकार द्वारा युवाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रबंध समिति के मंत्री योगेश कुमार जैन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर कई बार पुरस्कार जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी कॉलेज का नाम रोशन किया है। संचालन अरविंद कुमार जैन ने किया। आयोजन में सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रो. मनन कौशल, डॉ. अलका सिंह, डॉ. नवनीत बिश्नोई, डॉ. प्रदीप कुमार, राजकिशोर शुक्ला, योगेंद्र कुमार, रश्मि गुप्ता आदि का सहयोग रहा।