{"_id":"6589633ed3fdca856f0a3908","slug":"ajay-rai-said-farmers-are-not-begging-from-government-but-are-demanding-compensation-their-lands-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय राय बोले: सरकार से भीख नहीं जमीनों का मुआवजा मांग रहे किसान, मोदी हो या योगी...मनमानी नहीं होने दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय राय बोले: सरकार से भीख नहीं जमीनों का मुआवजा मांग रहे किसान, मोदी हो या योगी...मनमानी नहीं होने दी जाएगी
Mon, 25 Dec 2023 04:41 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 04:41 PM IST
सार
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय दोपहर के समय कूबी गांव पहुंचे। उन्होंने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन
अमरोहा में किसानों से बात करते अजय राय
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा सरकार किसानों को रुलाने के लिए मजबूर कर रही है। कूबी में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। पचास लाख की जमीन के बदले 50 हजार का मुआवजा देना किस हद तक सही है। किसान भीख थोड़ी मांग रहे हैं। इससे तो किसान अपनी जमीन दान में दे दे। सरकार के शोषण से कूबी में माता-बहनें और बुजुर्ग रोने को मजबूर हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देगी।
विज्ञापन
यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कूबी में धरनारत किसानों से मुलाकात के दौरान कही। सोमवार को कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय दोपहर के समय कूबी गांव पहुंचे। उन्होंने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन
कहा कि किसानों के धरने तीन सौ से अधिक तीन हो चुके हैं। किसान जमीन का हक मांग रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। पचास लाख की कीमत की जमीन का मुआवजा 50 हजार रुपये दिया जा रहा है। जो सरासर गलत है। इससे तो किसान इस जमीन को सरकार को दान में दे दे।
विज्ञापन
किसान सरकार से भीख थोड़ी मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। हम उनका डटकर उनके साथ देंगे। अन्नदाता कमजोर नहीं है। आज सरकार के उत्पीड़न से कूबी में माता-बहनें और बुजुर्ग रो रहे हैं। यह सरकार हिटलर शाही वाली है। कहा कि लड़ाई लड़ना सही है, लेकिन भूख रहना गलत है।
मजबूत रहने के लिए खाना पीना जरूरी है। दूध और मट्ठा पीकर सरकार से लड़ाई लड़ने के लिए खुद को मजबूत बनाएं। हम और हमारी पार्टी उनके साथ है।
हम मोदी से लड़ते हैं
अजय राय ने किसानों से कहा कि हम मोदी से लड़ते हैं। 2014 और 2019 के चुनाव में बनारस में हम मोदी के सामने लड़ते हैं। डटकर लड़ेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। चाहे मोदी हो या योगी। मनमानी नहीं होने दी जाएगी। आपको न्याय दिलाकर रहेंगे। इस सरकार काे किसान ही जवाब देंगे।