फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   AIMIL Delhi defeated Youth Cricket Club of Amroha by eight wickets

Amroha News: एआईएमआईएल दिल्ली ने अमरोहा के यूथ क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
AIMIL Delhi defeated Youth Cricket Club of Amroha by eight wickets
सद्भावना क्रिकेट कप के चौथे मैच में एआईएमआईएल दिल्ली ने अमरोहा के यूथ क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले विकास मैन ऑफ-द-मैच रहे।
विज्ञापन

रविवार को यूथ क्लब व डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खां तथा आरिफ फारूक मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 23 ओवर में 81 रन पर ऑल आउट हो गई। विजय ने 19, मास्टर राशिद ने सिर्फ 14 रन बनाकर संघर्ष किया। बाकी कोई भी खिलाड़ी दिल्ली की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने पिच पर नहीं टिक सका। सधी हुई गेंदबाजी करते हुए मोहित ने तीन, रावत व हम्माद ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआईएमआईएल दिल्ली ने दो विकेट के नुकसान पर 8.3 ओवर में जीत दर्ज कर ली। विकास ने 40, रौशन ने 28 रन की पारी खेलकर जीत को बेहद आसान कर दिया। अंपायरिंग सत्येंद्र सिंह व शमशाद अहमद, स्कोरिंग सैंडी गुप्ता व प्रांशु पाठक तथा कमेंट्री राशिद ने की। इस दौरान नासिर फारूक, रिजवान पाशा, परवेज पाशा, आसिफ अली, नजम अली, रोहित चंदेल, इमरान पाशा, शहजाद फारूक, मोहम्मद जुबैर, महशर अली, शेरू परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed