फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aftr remour panchayat condidate went to covid taste

अफवाह के बाद कोविड-19 जांच कराने उमड़े प्रत्याशी-एजेंट, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
aftr remour panchayat condidate  went to covid taste
अमरोहा। मतगणना के दौरान एजेंट वही बनेंगे जिनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव होगी, ऐसी ही अफवाह उड़ते ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिलेभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग आपाधापी और धक्का-मुक्की करने लगे। केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। एजेंट बनने की कशमकश में किसी को कोरोना का खौफ नहीं था। हालांकि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी या उसके एजेंट कोविड-19 रिपोर्ट दिखाएगा, ऐसा कोई शासनादेश नहीं है। मतगणना शुरू होने से पहले ही सभी एजेंटों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 5,845 पदों के लिए 14,350 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया था। जिसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक गुणा भाग करने में जुटे हैं। दो मई को प्रणाम आएगा। अब तमाम प्रत्याशी मतगणना के लिए एजेंट बनाने में जुटे हैं। इसी बीच जिले में अफवाह उड़ी की वही एजेंट बन सकेगा जिसकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आएगी। अन्यथा मतगणना स्थल पर एंट्री नहीं होगी। ऐसी अफवाह सुनकर प्रत्याशियों की नींद उड़ गई। मतगणना में 2 दिन बाकी है, ऐसे में तमाम प्रत्याशी अपने अपने एजेंटों को लेकर जांच कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच गए। जिसके बाद अमरोहा नगर, जोया, गजरौला और धनोरा सीएचसी पर प्रत्याशी और उनके एजेंटों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पतालों का नजारा मतदान जैसा नजर आया। लाइन में लगे लोग आपाधापी और मारामारी करते दिखे। अस्पतालों के हालात दिनभर ऐसे ही बनी रहे, हालांकि दोपहर बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच करने से ही इनकार कर दिया, क्योंकि कोई भी व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त होने की वजह से नहीं बल्कि एजेंट बनने के लिए याद करा रहे थे। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राहुल सिंह, महेश कुमार, कलीम अहमद, मनीष कुमार, नरेश सिंह ने बताया कि कोविड टेस्ट कराने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed